Ad image

गंगाजल कलश यात्रा का कांग्रेस जनों ने किया स्वागत

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी।  सात अगस्त 2021 को गंगोत्री से प्रस्थान हुई गंगा जल कलश यात्रा के आज 8 अगस्त 2021 को  जिला कांग्रेस कार्यालय नई टिहरी पहुंचने पर  कांग्रेस जनों द्वारा यात्रा संयोजक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवी सिंह पवार , कुंवर सिंह पवार, धनपाल सिंह पवार ,बृजमोहन कंडियाल, राजेश रावत ,वेद प्रकाश सिंह, विजय सिंह रांगड़, का स्वागत किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने  गंगाजल कलश यात्रा में सभी यात्रियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मां गंगा से इस प्रदेश की खुशहाली के लिए हम कामना करते है। मां गंगा वर्तमान भाजपा सरकार को सद्बुद्धि दें कि वह राज्य में जनता की हितों की रक्षा करें और जनहित के निर्णय लें । उन्होंने जो वादे 2017 में उत्तराखंड की महान जनता के साथ किए वह पूरे नही कर पाए।  

राणा ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने नमामि गंगे योजना के नाम पर करोड़ों अरबों रुपए ठिकाने लगाए, लेकिन आज भी मां गंगा की स्थिति जस की तस है। गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक आज भी गंगा में हजारों  सीवरेज बह रहे हैं। भाजपा ने नमामि गंगे योजना के माध्यम से सिर्फ ठेकेदारी की है और करोड़ों रुपये को ठिकाने लगाने का काम किया है।

उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना की कि 2022 में इस प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने और उत्तराखंड की महान जनता की सेवा करने का अवसर कांग्रेस को मिले ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी आउटरीच समिति के सदस्य शांति प्रसाद भट्ट  एवं यात्रा संयोजक देवी सिंह पंवार ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड के देवी देवताओं के साथ साथ यहां की महान जनता के साथ धोखा किया है । भाजपा जाति-धर्म और मंदिर-मस्जिद के नाम पर सिर्फ राजनीति करती है। भाजपा फूट डालो राज करो की नीति पर आगे बढ़ रही है । उन्होंने कहा कि नमामि गंगे योजना के नाम पर जो करोड़ों रुपए ठिकाने लगाने का काम सरकार ने किया है उसकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि 7 अगस्त को गंगोत्री से प्रस्थान करते हुए उत्तरकाशी,लम्बगांव,नई टिहरी,चंबा, नरेंद्र नगर, ऋषिकेश होते हुए कल 9 अगस्त को राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी नेता प्रतिपक्ष श्री प्रीतम सिंह जी पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी के हाथों से  इस यात्रा का समापन होगा।

उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश  राणा, शांति प्रसाद भट्ट, पूर्व प्रवीण सिंह भंडारी, दर्शनी रावत , अनिता रावत, ममता उनियाल, पिंकी रावत, शकुंतला पेटवाल आशा रावत, देवेंद्र नौटियाल, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, लखबीर सिंह चौहान ,दीपक चमोली, धनीराम नौटियाल, आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!