महाविद्यालय नैखरी के एनएसएस स्वयं सेवियों ने ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ के तहत निकाली रैली

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी।‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के तहत राजकीय महाविद्यालय चन्द्रबदनी (नैखरी) के रा0 सेवा योजना के छात्र छात्राओं ने फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत नैखरी स्थित पर्यटक आवास गृह से चन्द्रबदनी फार्म हाऊस के मोड़ तक रैली निकाली। प्रभारी प्राचार्य डाॅ0 श्रीमती सुषमा चमोली ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर चर्चा की गई। तथा दैनिक जीवन में फिटनेस गतिविधियों जैसे योगा, प्राणायाम, दौड़ जैसे क्रियाकलापों की जानकारी दी गई।

दौड़ में प्रथम स्थान पर कुमारी सोनिका द्वितीय स्थान पर कुमारी साक्षी और तृतीय स्थान पर कुमारी अम्बिका रही।

कार्यक्रम में आशुतोष मिश्र, सुश्री वंदना, केदारनाथ भट्ट, अजय लिग्वांल, अखिलेश व चैन सिंह आदि उपस्थित रहे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!