पवनदीप राजन को कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखण्ड का ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाया गया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पवनदीप राजन को कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखण्ड का ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश दुनिया में उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। पवनदीप राजन ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

पवनदीप राजन इंडियन आइडल सीजन 12 के विजेता रहे हैं, जहां उन्होंने इनाम के तौर पर 25 लाख और चमचमाती मारुति स्विफ्ट भी जीती। 

पवनदीप राजन ने 2015 में रियलिटी शो ‘द वॉइस इंडिया सीजन वन’ भी जीता था।

पवनदीप राजन कि बचपन से ही संगीत में रुचि रही है।

पवनदीप राजन एक अच्छे सिंगर होने के साथ-साथ वह कई सारे इंस्ट्रूमेंट भी बजा लेते हैं।

पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत जिले से हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!