Ad image

सुलोचना ईष्टवाल बनी यूकेडी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष 

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तराखंड क्रांति दल ने महिला नेत्री सुलोचना ईष्टवाल को देहरादून मे महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। 

उत्तराखंड क्रांति दल ने महिला नेत्री सुलोचना ईष्टवाल को देहरादून मे महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। 

उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सुलोचना ईष्टवाल का फूल बुके देकर स्वागत किया। 

देहरादून । नवनियुक्त महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रत्येक बूथ स्तर पर महिलाओं का एक मजबूत संगठन तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का निर्माण करने में महिला शक्ति की भूमिका किसी से भी नहीं है, उत्तराखंड को संवारने के लिए महिला शक्ति को ही आगे आना होगा।

 सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि जल्दी ही महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन करके सभी पदाधिकारियों को चुनाव में जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को नए सिरे से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

 इस मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा, शिवप्रसाद सेमवाल, सीमा रावत तथा यूकेडी महिला मोर्चा के सविता श्रीवास्तव, सरोज रावत, मंजू रावत आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थीं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!