Ad image

विश्व के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी का बार्सिलोना से 21 साल पुराना करार खत्म

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी और बार्सिलोना का 21 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। मेसी का स्पेनिश क्लब के साथ करार इस साल जून के महीने में खत्म हो गया था। इस करार के टूटने के पीछे वजह वित्तीय स्थिति को बताया जा रहा है जिसकी वजह से एग्रीमेंट की नई डील साइन नहीं हो सकी ।

इसी बीच ऐसी खबरें भी आ रही थीं कि अर्जेंटीना के स्टार और बार्सिलोना क्लब के बीच नई शर्तों के साथ करार साइन होने पर रजामंदी हो गई है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। क्लब के अनुसार मेसी का क्लब के साथ करार खत्म हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की कोशिशों और सहमति के बावजूद वित्तीय स्थिति की वजह से नई डील साइन नहीं हो सकी।

इसके बाद क्लब ने एक बयान जारी कर कहा है कि, ”एफसी बार्सिलोना और लियोनल मेसी के बीच समझौता होने और दोनों पक्षों के नए कॉन्ट्रेक्ट साइन करने के स्पष्ट इरादे के बावजूद, वित्तीय और ढांचागत बाधाओं के कारण ये नहीं हो सकता। इस स्थिति की वजह से मेसी बार्सिलोना के साथ नहीं रहेंगे। दोनों ही पक्षों को इस बात का दुख है कि क्लब और खिलाड़ी दोनों की ही इच्छाएं पूरी नहीं हो सकीं।” इस खास पल पर क्लब ने मेसी को उनके 21 साल तक योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया। लियोनल मेसी ने साल 2000 में सिर्फ 13 साल की उम्र में बार्सिलोना के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!