प्रधानमंत्री के सलाहकार ने बद्रीनाथ पहुँचकर मास्टर प्लान के अन्तर्गत प्रस्तावित विकास कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

चमोली । प्रधानमंत्री जी के सलाहकार श्री भाष्कर खुल्बे, पर्यटन सचिव श्री दिलीप जावलकर एवं प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव श्री मंगेश घिल्ड़ियाल ने वृहस्पतिवार को बद्रीनाथ पहुॅच कर मास्टर प्लान के अन्तर्गत प्रस्तावित विकास कार्यो को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। 

इस दौरान उन्होंने बद्रीश व शेषनेत्र झील, तप्तकुण्ड, ब्रह्म कपाल, नारद कुंड, सुग्रीव शिला, अलकनंदा नदी तटों, साकेत तिरहा, अस्पताल, बस स्टेशन एवं आसपास विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित निर्माण कार्याे को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए समयबद्धता के साथ कार्य पूरे करने पर जोर दिया। आईएनआई डिजाइन के कन्सल्टेंट धर्मेश गंगानी ने मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित कार्याे की विस्तार से जानकारी दी।

श्री भास्कर खुल्बे ने कहा कि बद्रीनाथ मास्टर प्लान मा0 प्रधानमंत्री जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस पूरे प्रोजेक्ट के तहत बद्रीनाथ धाम को एक छोटी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की परिकल्पना है ताकि भविष्य में यहां आने वाले यात्रियों को बद्रीनाथ धाम एवं मंदिर के दिव्य और भव्य स्वरूप की अनुभूति हो सके। कहा कि भविष्य में तीर्थयात्रियों की सुविधाओं और धाम की आधुनिक व्यवस्थाओं का समायोजन कर सुनियोजित ढंग से कार्य किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा इसमें बेहतर प्लानिंग के साथ कार्य किया जा रहा है। 

इस दौरान श्री भाष्कर खुल्बे, पर्यटन सचिव श्री दिलीप जावलकर एवं उप सचिव श्री मंगेश घिल्ड़ियाल ने भगवान बद्रीनाथ के दर्शन कर पूरे देश की सुख समृद्वि और खुशहाली की कामना भी की।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित कार्यो की प्रगति से अवगत कराया। बताया कि पहले चरण के तहत रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, वनवे लूप रोड निर्माण, शेष नेत्र व बद्रीश झील का सौंदर्यीकरण, अस्पताल का विस्तारीकरण तथा बहुउद्देश्यीय/आगन्तुक भवन का निर्माण कार्य शुरू किए जा रहे है। जबकि दूसरे चरण में बद्रीनाथ मुख्य मंदिर के आसपास साइड डेवलपमेंट तथा तीसरे चरण मे झील से मंदिर तक आस्था पथ एवं अन्य कार्य किए जाने है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम रविंद्र सिंह ज्यांठा, आईएनआई के कन्सल्टेंट धर्मेश गंगानी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी वृजेन्द्र पांडेय, ईओ सुनील पुरोहित सहित लोनिवि एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!