हेल्थ & फिटनेस

स्वास्थ्यवर्धक है पत्ता गोभी: भरत गिरी गोसाई

Please click to share News

खबर को सुनें

Health &  Fitness

पत्ता गोभी उच्चस्तरीय पोषक तत्वों से भरपूर कम कैलोरी, स्वास्थ्यवर्धक, सस्ती प्राचीन तथा लोकप्रिय हरी सब्जी है। पत्ता गोभी का वानस्पतिक नाम ब्रेसिका ओलेरेसिया कैपीटाटा है, जोकि क्रूसीफेरी परिवार का प्रमुख सदस्य है। पत्ता गोभी को पात गोभी, बंद गोभी, कमर कल्ला, शतपर्वा, कैबेज आदि नामो से भी जाना जाता है। वनस्पति वैज्ञानिको के अनुसार पत्ता गोभी का उद्गम स्थल पश्चिम यूरोप है।

पत्ता गोभी मे पाये जाने वाले पोषक तत्व:  प्रति 100 ग्राम पत्ता गोभी के खाद्य भाग से 91.9% पानी, 27% किलो कैलोरी ऊर्जा, 18% खनिज लवण, 4.6% कार्बोहाइड्रेट, 1% फाइबर, 0.6% खनिज लवण, तथा 0.1% वसा प्राप्त होता है। पत्ता गोभी मे खनिज लवण जैसे फास्फोरस 44 मिलीग्राम, कैल्शियम 39 मिलीग्राम, आयरन 0.8 मिलीग्राम तथा विटामिन-सी 124 मिलीग्राम, नायसिन 0.4   मिलीग्राम, राइबोफ्लेविन 0.09 मिलीग्राम तथा 120 माइक्रोग्राम कैरोटीन पाए जाता है।

पत्तागोभी के औषधीय गुण: पत्तागोभी मे विटामिन-सी प्रचुर मात्रा मे पाया जाता है। पत्तागोभी मे पाये जाने वाला लोह तत्व शरीर मे जल्दी तथा आसानी से शोषित हो जाता है। इसी गुण के कारण पत्तागोभी का सेवन पीलिया मे लाभदायक माना जाता है। पत्तागोभी मे मौजूद सुक्ष्म पोषक तत्व उपापचयी क्रिया को सुचारू रूप से कार्य करने मे मदद करता है। ताजा पत्तागोभी नियमित खाने से कब्ज की समस्या दूर की जा सकती है। अनुसंधान अध्ययनों से पता चला कि पत्तागोभी मे  टारट्रौनिक एसिड पाया जाता है जोकि कार्बोहाइड्रेट को वसा मे परिवर्तित करता है। पतागोभी के सेवन से बहुत कम कैलोरी प्राप्त होता है। 

अतः मोटापे को कम करने के लिए यह एक आदर्श आहार माना गया है। पत्तागोभी का आधा कप रस नियमित एक सप्ताह तक पीने से रुक-रुक कर होने वाली मूत्र की समस्या से राहत मिल सकती है। आयुर्वेदिक चिकित्सको के अनुसार पत्तागोभी की पत्तियों को पट्टी के साथ बांधने  से घाव जल्दी ठीक होता है। पत्तागोभी मे ग्लूकोज की मात्रा ना के बराबर होती है। इसलिए पत्ता गोभी की सब्जी और सलाद मधुमेह के मरीजो के लिए बहुत गुणकारी सिद्ध होती है। 

विटामिन-ए प्रचुर मात्रा मे होने के कारण पत्तागोभी आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद साबित होती है। 50 ग्राम कच्चा पत्तागोभी को नियमित आधे घंटे तक चबाने से पायरिया तथा दंत रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। सोने से पहले एक चौथाई कप ताजा पत्तागोभी का रस पीने से अनिद्रा की शिकायत दूर की जा सकती है।

पत्ता गोभी का सेवन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें:  

1.शोध के अनुसार पत्ता गोभी के बाहरी पत्तों मे ज्यादा विटामिन पाया जाता है। इसलिए पत्ता गोभी का सेवन करते समय पत्ता गोभी के बाहरी पत्तों को फेंकना नहीं चाहिए। 

2. सदैव ताजा गोभी का ही सेवन करना चाहिए। 

3. पत्ता गोभी को ज्यादा देर तक नही पकाना चाहिए जिससे कि उसके पौष्टिक तत्व नष्ट ना हो जाए। 

4. पत्ता गोभी मे थायोसायनेट पाया जाता है जो कि थायरोक्सिन हार्मोन के निर्माण मे बाधा उत्पन्न करता है। इसलिए घोंघा बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को पत्तागोभी का सेवन नही करना चाहिए। 

5. ज्यादा मात्रा मे पत्तागोभी का रस काशी वन पेट के लिए हानिकारक हो सकता है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!