स्वर्ण पदक विजेता रोहित के गांव जाकर कैबिनेट मंत्री उनियाल ने दी बधाई

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी।  एशियाई जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता रोहित के गांव पलाम जाकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें बधाई दी और भविष्य में ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद जताई।

बता दें कि बृहस्पतिवार को नरेंद्र नगर के पलाम गांव पहुंचकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने एशियाई जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर रोहित चमोली समेत परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बता दें कि दुबई में आयोजित एशियाई जूनियर बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में नरेंद्रनगर विधानसभा में पलाम गांव के रोहित चमोली ने स्वर्ण पदक जीता। 16 वर्षीय रोहित ने कड़े मुकाबले में मंगोलिया के ओटगोनबयार को 3-2 से हराकर यह पदक जीता। 

श्री उनियाल ने कहा कि रोहित ने देश के साथ साथ उत्तराखंड राज्य एवं नरेंद्र नगर विधानसभा नाम विश्व में नाम ऊंचा किया है। उन्होंने देश के सभी बच्चो से अपनी सोच और लक्ष्य को बड़ा रखने के लिए कहा। उन्होंने रोहित को आगामी ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लिए कहा। 

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, चंबा ब्लाक प्रमुख शिवानी बिष्ट, गजा नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती, अरविंद उनियाल, नरेंद्र नेगी, जिला पंचायत सदस्य रितेश चौहान, ग्राम प्रधान पलाम खुशीराम चमोली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट, अनुसूया नौटियाल, गजेंद्र खाती समेत कई लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!