डीएम टिहरी ने एम.टी.बी.(साइकिल रैली) को हरी झंड़ी दिखाकर कर किया रवाना

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा आज सोमवार को डायजर नई टिहरी से एम.टी.बी. “शो” (साइकिल रैली) को चंबा के लिए हरी झंड़ी दिखाकर कर रवाना किया गया।

राज्य स्थापना के रजत जयंती के शुभ अवसर पर जिला पर्यटन विभाग के तत्वाधान तथा आई.टी.बी पी. कोटी कॉलोनी एवं नेहरू युवा केंद्र, टिहरी गढ़वाल के सहयोग से एम.टी.बी. “शो” (साइकिल रैली) का आयोजन किया गया। एम.टी.बी. “शो” (साइकिल रैली) नई टिहरी-चम्बा -सुलियाधार-रामगांव-जाख-कोटी कालोनी तक आयोजित की गई, जिसमें 20 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस दौरान डी.टी.डी.ओ. एस.एस. राणा सहित पर्यटन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया एवं अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!