Ad image

मुख्यमंत्री कल टिहरी में विभिन्न योजनाओं का करेंगे शिलान्यास/लोकार्पण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री 11 सितम्बर को पूर्वाह्न 10:30  बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर 11 बजे कोटी कॉलोनी पहुँचकर झील का भ्रमण करेंगे। 

इसके उपरांत मुख्यमंत्री 12:10 बजे कोटी कॉलोनी से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12:15 बजे राजकीय प्रताप इंटर कालेज बौराड़ी पहुंचेंगे यहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा प्रस्थान कर सरस्वती विद्या मंदिर खेल मैदान पहुंचकर विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास/ लोकार्पण व जन-मिलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 

इसके उपरांत मुख्यमंत्री 3:30 बजे जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। सांय 05 बजे मुख्यमंत्री देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के जनपद आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!