डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली 05 अक्टूबर,2023 । जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरूवार को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गई। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। जिला मजिस्ट्रेट ने सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम, साफ सफाई व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, अधिशासी अभियन्ता अलादिया, तहसीलदार धीरज सिंह राणा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गीताराम उनियाल, कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रवीन्द्र नेगी,  कांग्रेस के आनंद सिंह, भाजपा के गोविन्द सिंह बजवाल, आम आदमी पार्टी के अनूप रावत आदि मौजूद रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!