उत्तराखंड में कॉन्स्टेबल के 1521 पदों पर होगी सीधी भर्ती

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है कि उत्तराखंड पुलिस में निकली 1521 पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान किया है। 

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक सीधी भर्ती में जनपदीय पुलिस (पुरुष) के 785, पीएसी – आईआरबी (पुरुष) के 291, फायरमैन (पुरुष) के 291 औऱ महिलाओं के 133 पद शामिल हैं।

कॉन्स्टेबल पद हेतु सीधी भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को 1521 पदों पर भर्ती का अधियाचन उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया जाएगा।

बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सितंबर में ही पुलिस भर्ती शुरू करने का आश्वासन दिया था, इसी क्रम में गृह विभाग से अनुमति के बाद पुलिस मुख्यालय ने रिक्त पदों पर भर्ती का अधियाचन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!