नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के जयकोट में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के जयकोट में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का    आयोजन स्व. बचन सिंह नेगी के वार्षिक श्राद्ध व पित्रोद्धार के उपलक्ष्य में परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया । 

भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्रीमती झाबरी देवी पत्नी स्वर्गीय बचन सिंह व उनके पुत्रों कमल सिंह , चरण सिंह , सुरेंद्र सिंह , विरेन्द्र सिंह नेगी तथा श्रीमती रुपदेई  , सुन्दर सिंह नेगी , टंखी सिंह नेगी सहित सभी कुटुम्बजनों ने किया है । इस भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में आचार्य विजय प्रकाश उनियाल व्यास पीठ से प्रवचन करेंगे तथा आचार्य राजेश गैरोला , सुनील गैरोला , यतेन्द्र उनियाल , आलोक भट्ट व भक्ति प्रसाद बिजल्वाण पूजा पाठ भजन कीर्तन में सहयोग कर रहे हैं ।  

15 सितंबर से 21 सितंबर तक आयोजित सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ में  आचार्य विजय प्रकाश उनियाल व्यासपीठ से प्रवचन करेंगे । 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!