सौंग बांध प्रभावितों का 15 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । सौंग बांध प्रभावित एवं विस्थापितों की 15 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर सौंग घाटी क्षेत्रीय समिति ने गुरुवार, 12 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। समिति के नेतृत्व में विधानसभा धनोल्टी के ग्राम पंचायत तौलियाकाटल के सौदना गांव तथा विधानसभा रायपुर की ग्राम पंचायत अखाड़ी भीलंग के हिलासवाली गांव के समीप आंदोलन शुरू किया गया।

समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह पंवार की अध्यक्षता में शुरू हुए आंदोलन में वक्ताओं ने कहा कि सौंग बांध प्रभावितों और विस्थापितों की 15 सूत्रीय मांगों का समाधान किया जाना जरूरी है। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने के चलते ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। समिति ने मांगों के निराकरण तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया है।
आंदोलन में समिति के सचिव बलवीर सिंह कंडारी, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह कंडारी, संगठन मंत्री आनंद सिंह नेगी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पंवार, मीडिया प्रभारी रविराज पंवार, संयुक्त सचिव दीपेंद्र कोठारी, सुमित कंडारी, हरेंद्र पंवार, प्रधान प्रतिनिधि दिनेश सिंह पंवार, विजेंद्र सिंह सौंद, खेमराज कंडारी, दिनेश रैठवान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश उनियाल, ज्येष्ठ प्रमुख जयकृष्ण उनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रघुवीर सिंह नेगी, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह और आदित्य कंडारी सहित क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे शामिल हुए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!