मुख्यमंत्री स्वरोजगार शिविर में स्थानीय बेरोजगारों को दी जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी । कीर्तिनगर विकासखण्ड में मुख्यमंत्री स्वरोजगार शिविर का स्थानीय विधायक विनोद कंडारी ने रिबन काटकर विधिवत रूप से शुभारम्भ किया। इससे पूर्व विधायक ने विकासखण्ड कार्यालय भवन निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।  4 करोड़ 40 लाख रुपये  से निर्मित होने वाले इस कार्यालय भवन का निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।  

रोजगार शिविर में समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, सहकारिता, आजीविका आदि विभागों ने अपने-अपने विभागीय योजनाओ की जानकारी दी साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित प्रचार साहित्य का वितरण भी किया। इस अवसर पर रोजगार प्रदाता विभागों ने इच्छुक अभ्यर्थियों को ऋण आवेदन की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, डीडीओ सुनील कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी,  प्रमुख सोहन सिंह पंवार, बीडीओ केपी सकलानी, परमवीर पंवार आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!