Ad image

अब भारत में बनेगी हवा में उड़ने वाली कार, जल्द होगी लॉन्च

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

लॉन्च

जीएनएस ब्यूरो

नई दिल्ली। जहां दुनिया की कई बड़ी कंपनियां उड़ने वाली कार बनाने  में पहले से ही जुटी हैं वहीं  भारत भी अब इस रेस में शामिल हो गया है। भारत की चेन्नई स्थित विनाटा एयरोमोबिलिटी कंपनी एक हाइब्रिड फ्लाइंग कार बना रही है। कंपनी ने पहली बार इस कार के मॉडल को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिखाया है। इसके लिए अमेरिका का फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने फ्लाइंग कार के उड़ान की अनुमति दे दी है। 

बता दें कि भारतीय मूल की कंपनी विनाटा एयरोमोबिलिटी ने एक हाइब्रिड फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप तैयार किया है, जो जमीन पर चलने के साथ-साथ हवा में भी उड़ सकती है। इस कार की टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। 

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि विनाटा एयरोमोबिलिटी एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार को जल्द तैयार कर लेगी। इस कार को कहीं आने-जाने के अलावा मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। अमेरिका में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कार को उड़ने की इजाजत दी है, जो 10 हजार फीट तक की ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम है।

 

सिंधिया ने बताया कि कंपनी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 14 अगस्त 2021 को 36 सेकेंड का वीडियो अपलोड किया था। इसके अनुसार यह फ्लाइंग कार 5 अक्टूबर को लंदन में होने वाले HeliTech Expo में लॉन्च की जा सकती है। हालांकि इस हाइब्रिड फ्लाइंग कार की कीमत को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है। कार दिखने में किसी सामान्य कार के जैसी ही होती है। लेकिन इसमें दो इंजन का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पेट्रोल या डीजल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी होती है। 

इस टेक्नोलॉजी को हाइब्रिड कहा जाता है। अब ज्यादातर कंपनियां इसी तरह की कारों को बनाने पर काम कर रही हैं। हाइब्रिड फ्लाइंग कार एक पॉड जैसी है। जिसमें चार छोटे टायर लगे हैं। इनमें से हर टायर के साथ एक रोटर सिस्टम जुड़ा है। जिनमें से हर सिस्टम चार-चार ब्लेड के दो सेट से लैस है। दोनों साइड सिंगल डोर एंट्री है। 

इसके अलावा, यह मेड इन इंडिया फ्लाइंग कार बिजली के साथ-साथ बायो फ्यूल से भी चलेगी। कार में एक बैकअप पावर भी होगा, जो पावर कट होने की स्थिति में मोटर को बिजली सप्लाई करेगा। कार का एयरक्राफ्ट हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (VTOL) है। 

कार का रोटर कॉन्फिगरेशन को-एक्सियल क्वाड-रोटर है। इसमें GPS ट्रैकर, 300 डिग्री व्यू देने वाली पैनोरमिक विंडो भी मिलेगी। पेश किए गए कॉन्सेप्ट मॉडल के मुताबिक इसमें दो पैसेंजर उड़ पाएंगे। हालांकि इसकी कैपेसिटी को लेकर अभी जानकारी नहीं मिली है।कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से पता चलता है कि बिना यात्री के इस फ्लाइंग कार का वजन 990 किलोग्राम होगा और यह अधिकतम 1300 किलोग्राम वजन उठा सकेगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!