Ad image

जिलाधिकारी ने 51वें वित्त के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती के लिए प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी । जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने आज स्वास्थ्य विभाग एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक के दौरान सीएमओ को  51वें वित्त के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती के लिए भारत सरकार द्वारा मांगे गए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन ने बताया कि जनपद स्तर से कुल  6 करोड़ 18 हजार के प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किये जाने है। जिसमे  विकासखण्ड भिलंगना के एक भवन रहित उप स्वास्थ्य केंद्र/पीएचसी/ सीएचसी को शामिल किया गया है। 

वहीं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट्स की स्थापना, 24 स्वास्थ्य उपकेंद्रों में विकासखण्ड चम्बा के चामणी व खांडखाड़ी, प्रतापनगर के मुखेम, हलेथ व महर गांव, भिलंगना के चांजी, धोपडधार, दोणी पाख, केपर्स व टोली, देवप्रयाग के ललूडी खाल व मालडा, थौलधार के बंगियाल, काफलपानी व खटखेत, जाखणीधार के ढुंग, मंदार व नेलड़ा, कीर्तिनगर के बडियार, फकोट के नीर/नैर व विकासखण्ड थत्यूड़ के कोठी पंथवाड़ी, अलमस, द्वारगढ़ व काटल में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल हेतु नैदानिक ​​बुनियादी ढांचे के लिए सहायता शामिल है।

प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधा के तहत पीएचसी पिलखी, नैनबाग व नंदगांव को नैदानिक ​​बुनियादी ढांचे के लिए सहायता, वहीं ग्रामीण उप स्वास्थ्य केंद्रों और पीएचसीएस को एचडब्ल्यूसी में बदलना शामिल है। जिसमे विकासखण्ड कीर्तिनगर के बेंजवाड़ी व दुल्गशीर, हिंडोलाखाल के हिंसरियाखाल, प्रतापनगर के पनियाला व छेरपधार , जाखणीधार के सेमण्डीधार को शामिल किया गया है। इसके अलावा शहरी स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों के रूप में यूपीएचसी शीशमझाड़ी व सब सेंटर मुनिकीरेती को भी प्रस्तावों में शामिल किया है। 

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, प्रमुख प्रतापनगर प्रदीप रमोला, प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद टिहरी सीमा कृषाली, कृष्णकांत कोठियाल नगर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद देवप्रयाग, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चंबा सुमन रमोला, अध्यक्ष नगर पंचायत गजा मीना खाती, अध्यक्ष नगर पंचायत चमियाला ममता पंवार आदि उपस्थित थे। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!