मुंह में 1 किलो सोना छिपाकर ला रहे उज्बेकिस्तान के दो नागरिक गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई दिल्ली, जीएनएस ब्यूरो। कहते हैं चोर चोरी से जाए हेराफेरी से नहीं। सोने की तस्करी का एक नायाब तरीका सामने आया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर सोने की स्मगलिंग के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों अपने मुंह के अंदर सोना छुपाकर ला रहे थे कि कस्टम के अफसरों की गिरफ्त में आ गये। ताजा मामला दिल्ली एयरपोर्ट का है। यहां सोने की स्मगलिंग के आरोप में दो बंदो को गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि ये दोनों शख्स अपने मुंह के अंदर लगभग 1 किलोग्राम सोना छिपाकर ला रहे थे। लेकिन जब कस्टम वालों ने उनकी तलाशी ली तो तश्करों की सारी चालाकी धरी की धरी रह गई और पकड़ में आ गए।

सूत्रों के मुताबिक दुबई से ग्रीन चैनल में आ रहे उज्बेकिस्तान के 2 नागरिकों को इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर पकड़ गया। तलाशी लेने पर इनके मुंह से 951 ग्राम सोना और एक धातु की चेन बरामद की गई। इन्होंने दांतों के ऊपर सोना चढ़ाया हुआ था और चेन मुंह में रखी हुई थी। सोने को जब्त कर लिया गया। 

सोने और दूसरी महंगी धातुओं की स्मगलिंग का ये कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी कई मौकों पर लोग शरीर में सोना छुपाकर लाते हुए पकड़े गए हैं। बीते महीने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक महिला समेत सूडान के तीन नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.82 करोड़ रुपये मूल्य का 4.1 किलोग्राम सोना बरामद किया गया था । जबकि अब उज्बेकिस्तान के दो नागरिक गिरफ्तार किए गए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!