एफआरआई परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय वन शहीद दिवस, दी श्रद्धांजलि

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान परिसर में स्थित ’’वन शहीद स्मारक’’ के प्रांगण में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया गया। यह दिवस वनों तथा वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु अपने जीवन का बलिदान करने वाले वन रक्षकों की याद में मनाया गया। इस मौके पर वन शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया ।

भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद के महानिदेशक, अरुण सिंह रावत, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक भारत ज्योति, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं एच0ओ0एफ0 एफ0 उत्तराखण्ड राजीव भरतरी, भारतीय वन सर्वेक्षण के महानिदेशक अनूप सिंह, भारतीय वन्यजीव संस्थान के निदेशक धनंजय मोहन व उपस्थित अधिकारियों द्वारा जीवन का बलिदान करने वाले वन रक्षकों को श्रद्धांजलि दी गई।

वहीं भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद एवं वन अनुसंधान संस्थान के अधिकारियों व वैज्ञानिकों ने भी वन शहीदों को श्रद्धासुमन अपिर्त किए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!