महिला निगरानी समितियों को पानी की गुणवत्ता जांच के लिए वाटर टेस्टिंग का दिया प्रशिक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी के गांव-गांव में पीने के पानी की गुणवत्ता की जांच होगी । जल संस्थान द्वारा महिला निगरानी समितियों को पानी की गुणवत्ता जांच के लिए वाटर टेस्टिंग किट प्रदान की जा रही है। तथा पानी की जांच कैसे की जाती है उन्हें सिखाया जा रहा है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जल संस्थान द्वारा जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित के सम्मुख पानी की गुणवत्ता की जांच के संबंध में डेमो दिया। 

जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर को नल व जल उपलब्ध कराने के साथ ही ग्रामीणों को शुद्ध जल मुहैया हो इसके लिए हर गांव में पानी की गुणवत्ता की भी जांच की जा रही है। जल संस्थान व जल निगम को प्राप्त जल परीक्षण किट को गांव -गांव जाकर वितरित की जा रही है। साथ ही महिला निगरानी समिति को जल संस्थान की टीम द्वारा पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए है कि गांव के स्थलीय निरीक्षण के दौरान गांव में पेयजल लाईन व जल स्रोत से प्राप्त पानी की  गुणवत्ता की भी जांच करें। ताकि गांव में पानी की गुणवत्ता का पता चल सके। महिला निगरानी समितियों को पानी की गुणवत्ता के जांच हेतु पानी का पीएच,मटमैलापन, कुल कठोरता, कुल क्लोराइड,क्षारीयता, शेष क्लोरीन, लौह तत्व, नाइट्रेट, फ्लोराइड, बैक्टीरियल के सम्बंध में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इस दौरान अधिशासी अभियंता जल संस्थान बलदेव सिंह डोगरा, लैब टेक्नीशियन शांति व शंकर राय मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!