सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने ओखली (मथसारी) ग्राम पंचायत खाण्डखेरी का दौरा किया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 9 जुलाई, 2024। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने आज मंगलवार को ग्राम ओखली (मथसारी) ग्राम पंचायत खाण्डखेरी पट्टी मखलोगी, विकास खण्ड चम्बा का भ्रमण किया।

अपने भ्रमण के दौरान, सीडीओ ने गांवों में विकासपरक योजनाओं एवं मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने बताया कि अधिकांश लोगों ने गांवों से पलायन कर लिया है।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. त्रिपाठी ने ग्रामवासियों को विभिन्न प्रकार की विकासपरक योजनाओं के बारे में जानकारी दी और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु यथाशीघ्र कार्यवाही की जाए। उन्होंने उद्यान विभाग को स्थानीय लोगों को बागवानी के संबंध में जानकारी देने और लोक निर्माण विभाग को संबंधित ग्राम में सड़क निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए वी के उपाध्याय, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण टिहरी गढ़वाल के जिला विकास अधिकारी मो. असलम, खण्ड विकास अधिकारी चम्बा, उप कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), बीएमएम आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!