Ad image

कांग्रेस नेता मकान लाल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

घनसाली सर लोकेंद्र जोशी। कांग्रेस अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रदेश उपाध्यक्ष युवा हँस मुख नेता मकान लाल का अपने घर भनैल्डी, पट्टी- आरगढ भिलंगना टिहरी गढ़वाल मे दिल का दौरा पड़ने से निधन  हो गया।

मकान लाल वर्तमान समय में राजनीतिक रूप से भिलंगना विधान सभा सहित जनपद टिहरी गढ़वाल के कांग्रेस पार्टी में बहुत सक्रिय थे और कांग्रेस पार्टी के विधान सभा  घनसाली के संभावित प्रत्याशी थे।उनके निधन की खबर से घनसाली क्षेत्र के साथ उनके  चिर परिचितों में शोक की लहर छा गई। 

वे पूर्व में विधानसभा का चुनाव उत्तराखंड क्रांति दल से लड़े थे। मकान लाल अपने पीछे तीन पुत्री, एक पुत्र वृद्ध माता पिता सहित एक छोटे भाई को 39 वर्ष की आयु में छोड़ कर देवलोक गमन कर  ईश्वर को प्यारे हो गए, जो कि समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। घटना के बाद से उनके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। बार एसोसिएशन, कर्मचारी संगठनों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक जताया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!