डॉ0 पंकज पंत 31 अक्टूबर तक बने रहेंगे पं0 ललित मोहन शर्मा, परिसर ऋषिकेश के प्राचार्य

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। शासन ने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल के पं0 ललित मोहन शर्मा, परिसर ऋषिकेश में प्राचार्य पद पर पूर्व में तैनात डॉ0 पंकज पंत को अग्रिम आदेशों तक परिसर के प्राचार्य पद पर बने रहने के निर्देश दिए हैं।

पं0 ललित मोहन शर्मा, परिसर ऋषिकेश के प्राचार्य पद पर कार्य करने के निर्गत निर्देशों पर डॉ0 पी0पी0 ध्यानी, कुलपति द्वारा डॉ0 पन्त को शुभकामनाएं ज्ञापित करते हुए 31 अक्टूबर 2021 तक प्राचार्य पद पर कार्य करने के आदेश निर्गत करवाये गये।  

कुलपति ने डॉ0 पन्त से अपेक्षा की है कि वह  पं0ल0मो0शर्मा राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश के दौरान किये गये अभिनव कार्य, अनुभवों, उत्पन्न कठिनाइयों/समस्याओं का संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश की दशा एवं दिशा के परिवर्तन हेतु अपना अमूल्य योगदान देते हुए परिसर को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करवाने में विश्वविद्यालय का सहयोग करेंगे।  


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!