Ad image

वृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन “रामलीला मैदान कीर्ति नगर में 23 अक्टूबर को

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय उच्च न्यायालय परिसर, नैनीताल के निर्देश अनुपालन में एवं माननीय जिला न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के अनुमोदन उपरांत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल द्वारा एक “बृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन “रामलीला मैदान कीर्ति नगर  में 23 अक्टूबर (शनिवार) को पूर्वान्ह 11.00 बजे से किया जाना सुनिश्चित हुआ है। 

यह जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार ने बताया कि उक्त शिविर में विभिन्न कानूनों की जानकारी दी जायेगी, शिविर में जनता का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाईयाँ भी उपलब्ध करायी जायेगी तथा विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगवाकर सरकार द्वारा जनता को दी जाने वाली विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारियों दी जायेगी व जनता की अनेक समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया जायेगा। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!