Ad image

टीम ने किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ीखाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोला खाल टिहरी गढ़वाल की टीम द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पौड़ी खाल के 257 छात्र छात्राओ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

टीम ने बच्चो को कोविड 19 से बचने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। स्वास्थ्य परीक्षण में विभिन्न रोगों से ग्रसित 14 छात्र छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोलाखाल हेतु रेफर किया गया।

प्रधानाचार्य श्री पी एस कठैत ने स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त किया। स्वास्थ्य टीम के साथ श्री राकेश चन्द,श्रीमती संतोष पेटवाल विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रभारी श्री विकास कुमार का विशेष सहयोग रहा। स्वास्थ टीम में डॉ आरती रॉय, डॉ आशीष असवाल, बलबीर सिंह चौहान फार्मासिस्ट, मुन्नी देवी एएनएम, प्रियंका रतूड़ी काउंसलर आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!