Ad image

न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ में अंडर-14 खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी/गजा।  खेल शिक्षा पंचायती राज एवं युवा कल्याण विभाग के सौजन्य से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गजा, टिहरी गढ़वाल में खेल महाकुंभ का उद्घाटन आज बुधवार को अध्यक्ष शिक्षक अभिभावक संघ श्री राजेंद्र सिंह खाती द्वारा तथा समापन प्रधानाचार्य द्वारिका नाथ जी, संकुल समन्वयक राकेश रावत के द्वारा पुरस्कार वितरण कर किया गया ।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार गजा उपेन्द्र सिंह राणा, राजस्व निरीक्षक, विनोद राणा ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 

खेल प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक वर्ग 100 मीटर में प्रिंस गुसाई, अंडर 14 बालिका वर्ग 100 मीटर में कुमारी प्रियांशी 800 मीटर बालिका वर्ग में आरुषी सजवाण 800 मीटर बालक वर्ग ऋषभ चौहान, 1500 मीटर बालक वर्ग में पीयूष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

लंबी कूद में आयुष ने बालक वर्ग, वैष्णवी ने बालिका वर्ग, ऊंची कूद में प्रिंस गुसाई बालक वर्ग, आंचल बालिका वर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

कार्यक्रम में चक्का फेंक में अमित रावत बालक वर्ग, कुमारी आंचल बालिका वर्ग, गोलाफेंक में आयुष नेगी बालक वर्ग, आंचल गुसाई बालिका वर्ग, भाला फेंक में आयुष आर्य बालक वर्ग, कुमारी आंचल बालिका वर्ग, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बॉलीबॉल प्रतियोगिता में एस एस अकेडमी गजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में रा0इ0का0 गजा, रा०उ०मा०वि० ओबरी, रा0उ0प्रा०वि० गजा शिखर अकादमी गजा के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 

समापन समारोह में श्री विनीत कुमार रतूडी, श्री शैलेन्द्र सिंह नेगी, श्री राजेंद्र सिंह चौहान, श्री राजेंद्र सिंह सजवाण श्री भरत राम बडोनी, श्री बलराम आर्य, श्री गीतामणि सिलस्वाल, श्री सविंदर सिंह नेगी, श्री कैलाश चौहान, श्री सुभाष बेलवाल, श्री रोशन बिजल्वाण, श्रीमती अनुराधा बिजल्वान, श्रीमती सुनीता रावत आदि अध्यापक उपस्थित रहे ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!