Ad image

एसएसपी श्वेता चौबे की जन-जागरूकता मुहिम जारी, राजकीय इंटर कॉलेज न्यूली में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत 19 मई 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज न्यूली, कीर्तिनगर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन म0उ0नि0 सुषमा रावत, थाना कीर्तिनगर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने महिला हेल्पलाइन नंबर, कानूनी सहायता, “गुड टच-बैड टच”, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। साथ ही साइबर ठगी की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन एवं साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
छात्र-छात्राओं को हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन तथा नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने के प्रति भी जागरूक किया गया। सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 85 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।
एसएसपी श्वेता चौबे ने सभी थाना प्रभारियों को भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!