जिला अस्पताल बौराड़ी में स्व संग्राम सेनानी तोपवाल की मूर्ति का किया अनावरण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। आज शनिवार को टिहरी विधायक डॉ धन सिंह नेगी ने जिला अस्पताल बौराड़ी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी औतार सिंह तोपवाल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर तोपवाल के परिजन मौजूद रहे।

स्व औतार सिंह तोपवाल

सरकार की घोषणा के बाद आज जिला अस्पताल बौराड़ी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व औतार सिंह तोपवाल की मूर्ति स्थापित कर उसका अनावरण किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्व0 तोपवाल के परिजनों ने टिहरी विधायक डॉ धन सिंह नेगी व मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मुख्य अतिथि डॉ नेगी ने मूर्ति अनावरण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सैनिकों के सम्मान के लिए तत्पर है। शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर प्रमुख संस्थानों का नाम रखने का काम कर उन्हें सम्मान दिया जा रहा है। 

कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर अस्पताल का नाम रखने तथा स्व तोपवाल की मूर्ति स्थापित करने के लिए सरकार की पहल का स्वागत किया। कहा कि उनकी मूर्ति लगाकर अच्छा काम किया गया है और हर अच्छे काम की सराहना की जानी चाहिए।

कार्यक्रम में सीएमओ डॉ संजय जैन ने अस्पताल में स्व0 औतार सिंह मूर्ति के अनावरण को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इस तरह से सम्मान जरूरी है। वहीं अस्पताल अधीक्षक डॉ अमित राय ने भी स्व तोपवाल की मूर्ति स्थापित किए जाने पर प्रसन्नता जताई। 

इस मौके पर जाखणीधार ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी, सीएमओ डॉ संजय जैन, डॉ अमित राय, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, मीडिया प्रभारी रवि सेमवाल, 20 सूत्रीय कार्यक्रम के दिनेश डोभाल, शीशराम थपलियाल, बौराड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष महिताब गुनसोला आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!