Ad image

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। बेतहाशा बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में नई टिहरी शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने साईं चौक, बौराड़ी में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस जनों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया।

शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल एवं प्रदेश महासचिव विजय गुनसोला ने कहा कि आज जनता महंगाई से तरस आ चुकी है।पेट्रोल-डीजल के साथ गैस, खाने का तेल,सब्जियों आदि के दाम आसमान छूने लगे हैं जिससे जनता के दिल में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है और आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। पेट्रोल पर 30 रुपये बढ़ाकर 5 रुपये कम करने को विकास कह रहे हैं जबकि यह तो धोती उतार के पगड़ी पहनाने वाली बात है।

कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद उनियाल एवं आनंद सिंह बेलवाल ने कहा यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। इन लोगों को केवल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने से मतलब होता है,बाकी गरीब जनता तड़प तड़प कर मरती रहे उनको इससे कोई लेना देना नहीं। समाज का ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो इन की गलत नीतियों से परेशान ना हो।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती दर्शनी रावत एवं वरिष्ठ कांग्रेसी ज्योति प्रसाद भट्ट ने कहा की सब्जियों की बढ़ती महंगाई से घर के किचन का बजट भी गड़बड़ा गया है। बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर हमारी गृहणियों के ऊपर पड़ता है और मातृशक्ति बढ़ती महंगाई से सबसे ज्यादा त्रस्त है। यही मातृशक्ति 2022 में भाजपा की सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी।

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव लखबीर सिंह चौहान एवं नगर पालिका सभासद सतीश चमोली ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। यह लोग भारत माता के नाम का प्रयोग केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए करते हैं लेकिन भारत माता को बनाने वाली जनता को धर्म और जाति के नाम पर बांटकर देश के जमीनी मुद्दों से ध्यान बांटना चाहते हैं।

पूर्व जिला अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि 2014 से पहले भाजपा की नेता सड़कों पर छाती पीटते हुए नाचते रहते थे और प्रधानमंत्री को चूड़ियां भेजने की बात कहते थे लेकिन आज इनके मुंह में दही जम गई है।आने वाले चुनाव में जनता इनकी स्थिति छाती पीटने लायक भी नहीं छोड़ेगी।

उक्त कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा किशोर सिंह मंद्रवाल,पूर्णानंद हटवाल,मान सिंह रौतेला,जय सिंह रावत,श्रीमती आशा रावत,मुर्तजा बैग,सरताज अली,मुशर्रफ अली, साजिद रहमान,खलील अहमद,श्याम लाल शाह,रोशन नौटियाल,देवेंद्र राणा,संतोष आर्य,सोहन सिंह रावत, रतन मणि सेमवाल,पुरुषोत्तम पंत आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!