Ad image

विधायक ने घर घर भाजपा-हर घर भाजपा अभियान के तहत बांटे बर्तन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। टिहरी विधायक डॉ धन सिंह नेगी ने घर घर भाजपा-हर घर भाजपा अभियान के तहत बुधवार को सगवाण गांव के बूथ संख्या चार तथा जड़ीपानी के बूथ संख्या 5-6  में जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। 

डॉ नेगी  ने सगवाण गांव और जड़ीपानी गांव में अनुसूचित बस्ती की महिला मंगल दल को बर्तन आदि भेंट किये। 

विधायक डॉ नेगी ने सगवाण गांव और जड़ीपानी गांव को सड़क  से जोड़ने के लिये 3 करोड़ 20 लाख  रुपयेदेने की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि टिहरी विधानसभा का कोई भी गांव सड़क से वंचित न रहे। नेगी ने कहा सरकार की योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इन 5 वर्षों में उनके चुनावी घोषणाओं में से 90 प्रतिशत से अधिक पर काम हो चुका है। 

इस मौके पर मनमोहन नेगी, जिपंस विमला खड़का, वीर चंद रमोला, जगदंबा बैलवाल, धीर चंद रमोला, मुकेश नेगी, धर्म सिंह नेगी, बचन चंद रमोला, खुशपाल रमोला, बुद्धि सिंह पुण्डीर, मोहन लाल आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!