Ad image

अधिवक्ता सजवाण ने बंदियों को बांटे कंबल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल नई टिहरी के अधिवक्ता श्री राजेंद्र सिंह सजवान  द्वारा जिला कारागार नई टिहरी जाकर गरीब बंदियों को 20 (बीस) कंबल अपने स्वयं के व्यय पर खरीद कर वितरित किए गए। जिनमें सात  महिला बंदी भी सम्मिलित थी। 

इस अवसर पर वहां पर जिला बार एसोसिएशन नई टिहरी के अध्यक्ष श्री संजय कुमार घिल्डियाल  व सचिव श्री महेंद्र सिंह बिष्ट तथा जेलर श्री आर एस राणा उपस्थित रहे। श्री सजवाण पिछले लगभग 10 वर्षों से ऐसे कार्य गरीबों के सहायतार्थ करते आ रहे हैं। 

बता दें कि श्री सजवाण ने विभिन्न विद्यालयों के गरीब परिवारों के बच्चों को सर्दियों में स्वेटर आदि वितरित किए हैं। इस प्रकार उन्होंने बहुत ही अच्छे कार्य किए हैं जो कि समाज के अन्य व्यक्तियों के लिए भी प्रेरणादायक है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!