Ad image

टिहरी विधायक डॉ धन सिंह नेगी ने महिला मंगल दलों को सार्वजनिक उपयोग हेतु बर्तन किए वितरित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। टिहरी विधायक डॉ धन सिंह नेगी ने महिला मंगल दल कांडा व पुरसोल गांव को सार्वजनिक उपयोग के लिये बर्तन वितरित किए।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने विशेष रूप से महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर गांव को सड़क, बिजली पानी व मोटर मार्ग से जोड़ने का कार्य किया गया है। 

ग्राम कांडा में महिला मंगल दल को सार्वजनिक उपयोग के लिये बर्तन वितरण समारोह के दौरान महिला मंगल अध्यक्ष  मीना पुंडीर पूर्व प्रधान सुमित्रा पुंडीर सरपंच हरि सिंह पुंडीर बूथ अध्यक्ष दिनेश पुंडीर महामंत्री भूपेंद्र चौहान, प्रमुख शिवानी बिष्ट,  बुद्धि सिंह पुंडीर, गजेंद्र सिंह चौहान, पंकज बरवान, लक्ष्मी डोभाल, विमला देवी, वीना देवी, रमेश पुंडीर सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

इससे पूर्व चम्बा ब्लॉक के ग्राम पुरसोल गांव में भी महिला मंगल दल को सार्वजनिक उपयोग के लिये बर्तन वितरण किया। 

इस अवसर पर प्रधान गौरब गुसाईं,उप प्रधान मोनिका देवी,  मण्डल अध्यक्ष जगतम्बा बेलवाल, महा मंन्त्री ललित सुयाल, गोविंद सजवाण,बबलू कुंवर,  महिला मंगल अध्यक्ष  सरोजनी देवी, भगवान सिंह रौथाण ,भगवान सिंह कुंवर,दीवान सिंह कुंवर,  प्रधान प्रेम लाल उनियाल , जगबीर रावत, यशपाल नेगी,  विहारी लाल कोठारी ,विनोद सुयाल, गणेश सेमवाल मदन डबराल, विकर्म राणा, दारा सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित थी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!