डीएम मयूर दीक्षित ने मतगणना केन्द्रों का किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी ।  जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद की तीनों विधानसभा 01 पुरोला ,यमुनोत्री और गंगोत्री हेतु उत्तरकाशी स्थित राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज में प्रस्तावित मतगणना केन्द्र का निरीक्षण कर मतगणना केंद्र की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता ग्रानिवि केएस राय को निर्देश दिये कि मतगणना केन्द्र के सभी कक्षों में मरम्मत कार्य , विद्युत व्यवस्था , परिसर में जल निकासी, स्ट्रांग रूम में खिड़की , दरवाजे आदि की मरम्मत कर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान को निर्देश दिये कि मतगणना केन्द्र कक्षों एवं परिसर में नगर पालिका कर्मचारियों के सहयोग से तत्काल ही सफाई अभियान चलाया जाय । वहीं उन्होनें सहायक निर्वाचन अधिकारी को मतगणना केंद्र के निर्धारित स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जाने के साथ ही मीडिया सेंटर स्थापना हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं किये जाने निर्देश दिये । 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ,अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह , उप जिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान , मीनाक्षी पटवाल , सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली आदि उपस्थित थे । 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!