Ad image

पांच राज्यों में चुनावी बिगुल, यूपी में 7 चरणों में होगा चुनाव, उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान 10 मार्च को आएंगे सभी नतीजे

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक फेज में 14 फरवरी को होंगे चुनाव

नई दिल्ली।पांच राज्यों में आज चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। मतदान 10 फरवरी से होगा और 10 मार्च को नतीजे आएंगे। पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भी सियासी संग्राम शुरू होने जा रहा है। इलेक्शन डेट्स की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

CEC सुशील चंद्र ने आज प्रेस कांफ्रेंस कहा कि चुनाव आयोग ने 3 लक्ष्यों पर काम किया है। ये लक्ष्य हैं Covid safe elections, आसान इलेक्शन और मतदाताओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि इस बार 5 राज्यों की 690 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि कोविड सेफ इलेक्शन कराना चुनाव आयोग का उद्देश्य है। 

उन्होंने कहा कि 15 जनवरी तक किसी प्रकार की फिजिकल रैली ,पदयात्रा व नुक्कड़ सभा, बाइक रैली नहीं होगी। जीत के बाद भी रैली नहीं होगी। उन्होंने राजनीतिक दलों को डिजिटल, वर्चुअल रैली की सलाह दी है । डोर टू डोर कैंपेन में 5 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय 1 घंटे बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि पांच राज्यों में 2 लाख 15 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन पर मतदान होंगे। इस बार चुनावों में 18.3 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। इनमें सर्विस मतदाता भी शामिल हैं। इनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं, कुल 24.9 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनमें से 11.4 लाख लड़कियां पहली बार वोटर बनीं हैं।

पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक फेज में होंगे चुनाव। 14 फरवरी को पंजाब गोवा और उत्तराखंड में मतदान होगा।

यूपी में पहले फेज का मतदान 10 फरवरी को होगा। दूसरा फेज-14 फरवरी, तीसरा फेज- 20 फरवरी, चौथा फेज- 23 फरवरी, पांचवां फेज- 27 फरवरी, छठा पेज- 3 मार्च और सातवां फेज- 7 मार्च।  मतगणना- 10 मार्च

2017 के चुनाव में इन 5 राज्यों की दलीय स्थिति

1. उत्तराखंड ( कुल 70 सीटें)

BJP- 56

कांग्रेस- 11

BSP- 00

अन्य- 02

2. पंजाब (कुल 117 सीटें)

BJP-03

कांग्रेस-77

अकाली दल-15

आप-20

अन्य-02

3. उत्तर प्रदेश (कुल 403 सीटें)

BJP- 325

कांग्रेस- 07

SP- 47

BSP- 19

अन्य-05

4. गोवा ( कुल 40 सीटें)

BJP- 113

कांग्रेस-17

NCP- 1

आप-0

अन्य-09

5. मणिपुर ( कुल 60 सीटें )

BJP-29

कांग्रेस-28

अन्य- 03 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!