टिहरी गढ़वाल । जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) टिहरी गढ़वाल की ओर से सोमवार को चंबा ब्लॉक क्षेत्र के होटल मैनेजमेंट कॉलेज, मौलधार, नई टिहरी में आपदा जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, प्रशिक्षकों और स्टाफ सहित 156 महिला-पुरुषों ने प्रतिभाग किया।
डीडीएमए के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने आपदा से पहले, आपदा के दौरान और आपदा के बाद बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने भूकंप, बाढ़ व जलभराव, घरेलू एवं जंगल की आग सहित विभिन्न प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं से बचाव के उपाय बताए।
प्रशिक्षण के दौरान खोज-बचाव में इस्तेमाल होने वाले बेसिक उपकरणों, आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों तथा सीपीआर देने की जीवनरक्षक तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अत्यधिक रक्तस्राव रोकने, स्थानीय संसाधनों से स्ट्रेचर तैयार करने और घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के तरीके भी समझाए गए।
कार्यक्रम में भूदेव ऐप डाउनलोड करने तथा आपदा की स्थिति में इसकी उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई। संस्थान के प्रिंसिपल यशपाल नेगी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण को उपयोगी बताया।
आपदा से मुकाबले की तैयारी: 156 लोगों ने सीखे खोज-बचाव और सीपीआर के गुर

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



