नानकमत्ता क्षेत्र में हुए एक ही परिवार के 04 सदस्यों के निर्मम हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

उधम सिंह नगर। नानकमत्ता क्षेत्र में हुए एक ही परिवार के चार सदस्यों के निर्मम हत्याकांड का ऊधमसिंह नगर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि लगभग एक सप्ताह पहले नानकमत्ता में चार व्यक्तियों की धारदार हथियार से रेत कर निर्मम हत्या के मामले में थाना नानकमत्ता पुलिस ने अभियुक्त रानू रस्तोगी, विवेक वर्मा, मुकेश वर्मा उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार बैगनार न०-UA 06 E 6212 व लूटे गये  35 हजार रुपये बरामद किये हैं ।

हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को मुख्यमंत्री द्वारा ढाई लाख रुपए, डीजीपी उत्तराखंड  द्वारा 1 लाख, डीआईजी कुमाऊं रेंज द्वारा 50 हजार, एसएसपी उधम सिंह नगर द्वारा 25 हजार रुपये  व विधायक नानकमत्ता द्वारा 11000 रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!