Ad image

आतंकी हमले में उत्तराखंड का जवान शहीद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी। पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा के द्वारिखाल ब्लॉक के 28 वर्षीय जवान अनिल चौहान जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए शहीद हो गए हैं। उत्तराखंड का एक और जांबाज़ देश के लिए कुर्बान हो गया है।

गुरुवार तड़के कश्मीर में राजौरी के मेंढर सेक्टर में आंतकियों से मुठभेड़ के दौरान अनिल चौहान गोली लगने से शहीद हो गए। उनकी मई महीने में शादी तय थी। 8वीं  गढ़वाल राइफल के जवान अनिल चौहान पौड़ी जनपद के द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम लंगूरी के रहने वाले थे।

शहीद अनिल के पिता बृज मोहन सिंह चौहान भी सेना से रिटायर हैं और उनके बड़े भाई भी सेना में हैं।

राइफलमैन अनिल चौहान के शहीद होने की सूचना जैसे ही उनके पिता बृजमोहन चौहान को मिली जिसके बाद उनके घर व गांव में कोहराम मच गया।

शहीद अनिल चौहान की मई माह में शादी होने वाली थी। वह बीस वर्ष की आयु में सेना में भर्ती हो गए थे। बीते वर्ष वह राष्ट्रीय राइफल्स में तीन वर्ष की सेवाएं देने के बाद आठवीं गढ़वाल राइफल्स में वापस आए थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!