Ad image

लोकलुभावन वादों से लबरेज भाजपा का दृष्टि पत्र-2022 जारी

admin
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
देहरादून। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज उत्तराखंड भाजपा का दृष्टि पत्र -2022 जारी किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक समेत सांसद मौजूद रहे। 

कार्यक्रम में भाजपा की दृष्टि पत्र 2022 के संयोजक रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पहली बार जनता के सुझावो को शामिल किया है। दृष्टि पत्र तैयार करने के लिए जनता के साथ ही तमाम वर्ग के लोगों से सुझाव लिया गया।

लोगो से जानकारी मांगी गई कि वो किस तरह का उत्तराखंड चाहते है। कहा कि उत्तराखंड राज्य को आदर्श राज्य बनाने की दिशा को ये दृष्टि पत्र तय करेगा। दृष्टि पत्र में धर्मांतरण और लव जिहाद पर सख्त कानून बनाने का जिक्र किया गया है।

दृष्टि पत्र-2022 की मुख्य बातें

  • चार धाम परियोजना का विस्तार किया जाएगा। मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी दी जाएगी।
  •  हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। यहां वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. दिए जाएंगे।
  • पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
  • स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, सचल चिकित्सालय व डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे।
  •  किसानों को 8000 रु. सहायता राशि दी जाएगी। हर ब्लॉक में किसान मंडी खोली जाएगी।
  • निर्धन परिवारों की महिला मुखियाओं को हर महीने 500 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी
  • प्रमुख औद्योगिक शहरों में कार्यरत महिलाओं के लिए 10 नए महिला आवास बनाए जाएंगे। राज्य भर में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 500 करोड़ का विशेष कोष बनाया जाएगा
  • लव जिहाद कानून को और कठोर किया जाएगा। इसके साथ ही महिला थानों की संख्या को दोगुना करते हुए 100 महिला पेट्रोलिंग कारों की शुरुआत की जाएगी।
  • उधमसिंह नगर और हरिद्वार में तीन नई सशस्त्र पुलिस बटालियन बनाई जाएंगी। 
  • युवाओं को 24 हजार नौकरियां तुरंत दी जाएंगी।
  • युवाओं के लिए मॉडल करियर सेंटर खोले जाएंगे। ऑनलाइन आधुनिकीकरण रोजगार कार्यालय के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।  आदि।

Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!