नागरिक मंच के संस्थापक सदस्य पुरुषोत्तम चौहान को दी श्रद्धांजलि

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 नवम्बर। नागरिक मंच की मासिक बैठक आज अध्यक्ष श्री सुन्दर लाल उनियाल की अध्यक्षता में मिलन केन्द्र बौराड़ी में सम्पन्न हुई । जिसमे बांध विस्थापितों एवं नई टिहरी नगर की विभिन्न समस्याओं पर संक्षिप्त चर्चा हुई।  

बैठक में स्व.श्री पुरुषोत्तम सिंह चौहान नागरिक मंच के संस्थापक सदस्य एवं व्यापारी भौरासी के आकस्मिक निधन पर नई टिहरी की समस्त जनता की और से विभिन्न संगठनो व्यापर मण्डल बौराडी, भारत स्वाभिमान पतनजली समिति, हिमालय पर्यटन संगठन, राजविद्या केन्द्र नई टिहरी, टैक्सी युनियन टिहरी गढ़वाल एंव सेवा निर्वित राजकीय पेन्शनर सगठन नई टिहरी द्वारा दो मिनट का मौन रख कर ऋद्धान्जली अर्पित की गयी। 

बैठक में मंच ने  जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा नगर की आंतरिक सड़कों को पैच वर्क कर सुधारीकरण करवाने के लिए आभार एवं धन्यवाद प्रस्ताव पारित करता है। साथ ही अन्य बिंदुओं जैसे जिला चिकित्सालय की व्यवस्था रीह-धुतू ग्रेविटी पेयजल योजना, मेडिकल कॉलेज स्थापना, नगर कि सफाई व्यवस्था स्टेडियम के अपूर्ण विस्तारीकरण करने और बौराडी के बांध विस्थापित 41 परिवारों को भवन निर्माण सहायता भुगतान की कोई जानकारी मंच को उपलब्ध नहीं हो पाई है। जिसके लिए जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल से यथोचित कार्यवाही शीघ्र करने की अपेक्षा की है। 

बैठक में जगजीत सिंह नेगी, सीपी डबराल, चतर सिंह चौहान, त्रिलोक चंद रमोला, दिवान सिंह नेगी, नरोत्तम जखमोला, किशोरी लाल चमोली, सूर्यमणी भट्ट, शिवराज सजवाण, अतीक अहमद, महिताब गुनसोला, उम्मेद सिंह रावत, प्रेम सिंह बनगाई, राजेन्द्र असवाल, रामलाल डोभाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!