Ad image

पूर्व सांसद पासी ने चम्बा में किशोर के लिए मांगे वोट

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। चंबा में आयोजित चुनावी सभा में पूर्व सांसद बलराज पासी ने डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने टिहरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान चुनावी सभा में भाजपा नेता एक मंच पर दिखे।

मंगलवार को पुरानी टिहरी रोड़ पर आयोजित जनसभा में पूर्व सांसद बलराज पासी का पार्टी प्रत्याशी किशोर उपाध्याय और भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि भाजपा एक दल नहीं विचार है।भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है।कार्यकर्ताओं के संघर्ष से आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। कहा कि उत्तराखंड की स्थापना अटल बिहारी वाजपेय की सरकार ने की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को सवारने का कार्य कर रहे हैं। 

कहा कि सत्ता की लोलुप्ता के लिए कांग्रेस ने देश का विभाजन किया। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर को भारत से अलग करने का षडयंत्र रचा। कांग्रेस सरकार ने आल्वेदर रोड़ का विरोध किया। कहा कि मोदी जी ने करोनाकाल मे लोग के जीवन बचाने के लिए पूरे देश मे वैक्सीनेशन का कार्य किया। मोदी सरकार ने सेना और सीमाओं को सुरक्षित करने का काम किया है। बलराज पासी ने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा, जो लोग पूछते हैं कि डबल इंजन की सरकार का क्या फायदा है? वे लोग यहां देख सकते हैं कि सरकार का क्या फायदा है? कहा कि केद्र और राज्य सरकार ने फास्ट ट्रैक पर उत्तराखण्ड का विकास किया है। 

कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने हर वर्ग और हर गांव के लिए कुछ न कुछ करने का प्रयास किया है। पूर्व सांसद बलराज पासी ने किशोर उपाध्याय को जनहित की लड़ाई लड़ने वाला नेता बताया। कहा कि किशोर उपाध्याय की प्रतिष्ठा, चरित्र, ईमानदारी और भारतीय जनता पार्टी के साथ जनता का आशीर्वाद मिलकर टिहरी सीट पर विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने टिहरी की जनता को आश्वस्त किया कि किशोर विधायक बनने के बाद बड़ा पद भी दिया जायेगा। पार्टी प्रत्याशी किशोर उपाध्याय ने कहा कि चंबा के लोगों की प्यास बुझाने के लिए नई पंपिंग पेयजल योजना बनाई जाएगी। कहा कि टिहरी विधानसभा को देश की सर्वोच्च विधानसभा बनाई जाएगी।

इस मौके पर चम्बा ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, राज्य मंत्री संजय नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह ,पूर्व डीसीबी अध्यक्ष घनश्याम नौटियाल, खेम सिंह चौहान, डॉ० प्रमोद उनियाल, जीत राम भट्ट, अनिता कंडियाल, नवदीता परमार, हरीश सकलानी, आशा भट्ट, सुशील बहुगुणा, विजय कठैत, मण्डल अध्यक्ष संदीप रावत, अनसूया नौटियाल, सतवीर पुंडीर, अक्षत पवन विजलवान, आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!