Ad image

आतंक का पर्याय बना गुलदार हुआ ढेर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गजा,नई टिहरी। नरेन्द्र नगर विकास खंड के ग्राम पसर में सोमवार की सुबह 54 साल के राजेन्द्र सिंह को घर के आंगन से उठाकर अपना शिकार बनाने वाला गुलदार शिकारी की गोली का शिकार हो गया है। 

घटना के बाद से क्षेत्र के लोग दहशत में थे, गुलदार के ढेर होने के बाद से ग्रामीणों ने थोड़ा राहत की सांस ली है।

बता दें कि ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची जिलाधिकारी टिहरी इवा आशीष श्रीवास्तव से नरभक्षी गुलदार को तत्काल मारने की अपील की थी। जिलाधिकारी ने मृतक के परिजनों की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया था तथा बाघ को मारने के आदेश डीएफओ को दिए थे।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवम वन विभाग का आभार जताया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!