प्रियंका गांधी देहरादून में जारी करेंगी उत्तराखंड कांग्रेस का घोषणा पत्र

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून।  विधानसभा चुनाव 2022 की रणभेरी बज चुकी है। राजनीतिक दलों मुख्यतः कांग्रेस और भाजपा ने सत्तासीन होने के लिए जी जान लगा दी है। सभी दल वोटर को लुभाने के लिए घोषणा पत्र के जरिये अपने इरादे जाहिर कर रहे हैं। कांग्रेस का वादा है कि सत्ता में आने पर गैस सिलेंडर 500 रुपये में देंगे।

इसी कड़ी में कल दो फरवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रिंयका गांधी देहरादून पहुंच कर  कांग्रेस का “उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र” डिजिटल  माध्यम से लॉन्च करने वाली है। कांग्रेस के इस प्रतिज्ञापत्र में बिजली, पानी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई मुद्दे हैं। प्रतिज्ञा पत्र में पहले साल प्रदेशवासियों को 100 यूनिट बिजली और दूसरे साल 200 यूनिट बिजली दिए जाने का वादा किया गया है। 

प्रतिज्ञा पत्र में प्रतिदिन 50 लीटर मुफ्त पानी दिए जाने की बात भी की गई है। साथ ही मनरेगा, उपनल और पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रतिज्ञा पत्र में इंतजाम किया गया है। गृहणियों को लुभाने के लिए गैस सिलेंडर 500 से अधिक नहीं जाने का वादा किया गया है। उपनल कर्मचारियों को चरणबद्ध समायोजित करने, 4 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने और प्रदेश के 5 लाख परिवारों को सालाना 40 हजार स्वावलंबन राशि प्रदान करने का वादा भी इस  प्रतिज्ञा पत्र में किया गया है।

वहीं पुलिसकर्मियों और मलिन बस्तियों के लिए भी वादा किया है कि पुलिस कर्मियों का ग्रेड पे 4600 रुपए किया जाएगा और मलिन बस्ती को मालिकाना हक दिलाया जाएगा। साथ ही सख्त भू-कानून लाने व प्रदेश की जमीन भू माफियाओं से बचाने का भी वादा किया गया है।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!