बाबा बालकनाथ मंदिर मलोया के 43 वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल जागरण एवं भण्डारा आयोजित

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

चंडीगढ़ 12 मार्च को सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर मलोया के 43 वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल जागरण एवं 13 मार्च को खुला भण्डारा आयोजित किया गया है जिसमें ज्योति प्रज्ज्वलित करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिदेशक ओमवीर विश्नोई, नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद सामुहिक रुप से उपस्थित रहेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए मंदिर के महन्त मामचंद राणा ने बताया कि पिछले 42 वर्षों से जागरण एवं शिव कथा का नियमित आयोजन भक्तों की ओर से किया जाता है जिसमें हजारों की संख्या में श्रदालु जागरण एवं भण्डारे का आनंद लेते हैं। उन्होंने आस पास के सभी गावों की संगत से रात्रि जागरण एवं भण्डारे में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।

Share This Article
error: Content is protected !!