भारत विश्व गुरु बनेगा – नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

चंडीगढ़। हिन्दू धर्मावलंबियों के शीर्ष गुरु नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि भारत कि सांस्कृतिक एवं धार्मिक संबंध काफी पुराना है और यहाँ आकर विदेशी भी काफी सुखद अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में विश्व गुरु बनने की क्षमता है और आने वाले समय में यह विश्व गुरु बनेगा।
सिद्ध बाबा बालकनाथजी एवं वैष्णो माता मंदिर गुफा सैक्टर 31 चंडीगढ़ के पाण्डाल में आयोजित पाँच दिवसीय सत्संग में पहुँचे हिन्दू धर्म गुरु रसिक महाराज ने कहा कि भारत सभी धर्मों को हमेशा संरक्षण देता रहा है और अनेकता में अखंडता इसका उदाहरण है। भारत में कई धर्मों के लोग एक साथ रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में विश्व गुरु बनने की क्षमता है और आने वाले समय में यह विश्व गुरु बनेगा।

संत रसिक ने कहा कि विश्व में शांति के लिए भगवान बुद्ध के उपदेश आज भी प्रांसगिक हैं। उनके शांति, अहिंसा, करुणा और भाईचारे के संदेश आज भी उतने ही प्रांसगिक हैं, जितने यह कई शताब्दियों पूर्व थे।  

Share This Article
error: Content is protected !!