Ad image

ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट के दृष्टिगत जल संस्थान ने स्थापित किया कंट्रोल रूम

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। अधिशासी अभियंता जल संस्थान, प्रशांत भारद्वाज ने आगामी ग्रीष्मकाल में संभावित पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए शाखा अंतर्गत पेयजल उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना की है। यह कंट्रोल रूम प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक संचालित रहेगा।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपने क्षेत्र में तैनात अभियंताओं के मोबाइल नंबरों पर पेयजल आपूर्ति एवं सीवर लाइन लीकेज से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कर त्वरित समाधान प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने सहायक अभियन्ता राजवीर सिंह महर 9627833598 को नई टिहरी मुख्यालय, जाखणीधार, नैनबाग तथा , किरन पयाल 8755307004 नई टिहरी सीवर, चम्बा, नरेन्द्रनगर व गजा, सागर पुरषोडा 7579208185 प्रतापनगर, सारज्यूला तथा गिरीश सेमवाल 9412922 841 को थौलधार हेतु नियुक्त किया वहीं अपर सहायक अभियन्ताओं विनय बगियाल 7088526113 को नई टिहरी मुख्यालय व जाखणीधार, साधना राणा 7310647525 नैनबाग , रवित शाह 8755287725 थत्यूड़ , महवीर सिंह राणा 8979202166 नई टिहरी सीवर , नितिन नौटियाल 7895922354 चम्बा, विनोद चमोली 8126900807 नरेन्द्रनगर, मुनेन्द्र सिंह सरियाल 8171109438 गजा, राजवीर थलवाल 9557811710 प्रतापनगर, राजकिशोर पोखरियाल 9997741014 सारज्यूला तथा शांति बिष्ट 7505263374 थौलधार हेतु नियुक्त किए हैं ।

किसी भी शिकायत के समाधान हेतु उपभोक्ता विभाग के टोल फ्री नंबर 18001804100 अथवा कंट्रोल रूम नंबर 01376-232154 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

अधिशासी अभियंता ने जनपदवासियों से अपील की है कि ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट को देखते हुए पानी का उपयोग केवल आवश्यक कार्यों में करें। सिंचाई एवं निर्माण कार्यों में पेयजल का प्रयोग न करें, टोंटियों को उपयोग के बाद बंद रखें तथा जल स्रोतों, जलाशयों एवं पाइप लाइनों के साथ छेड़छाड़ न करें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!