शर्मनाक: यहां होटल की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 7 गिरफ्तार

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार। यहां लीज पर होटल लेकर सैक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह धंधा नेटवर्क जस्ट डायल के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। धंधे के लिए आरोपियों ने एक पूरा होटल ही लीज पर लिया था। होटल की आड़ लेकर यह धंधा चलाया जा रहा था। 

बुधवार को एसओजी व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने पॉश कॉलोनी गोविंद पुरी के एक होटल में छापा मारकर देह व्यापार चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।  पुलिस ने होटल में बाहर से बुलाई गई चार युवतियों समेत तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है।

बता दें कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल व एसओजी (SOG) ने मुखबिर की सूचना पर गोविंद पुरी स्थित इस होटल पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट चलाने वाली उमा उर्फ पूजा निवासी दिल्ली समेत चार युवतियों व तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

बीते कुछ समय से राज्य में देह व्यापार का धंधा इतनी तेजी से फैला है कि मैदानी जिलों में देह व्यापार सर्वसुलभ जैसा हो गया है। राजधानी के कई मसाज पार्लरों (Massage Parlours) के अलावा घरों तक में भी सैक्स रैकेट पकड़े गये हैं। देवभूमि उत्तराखंड में इस प्रकार की घटनाएं  शर्मसार कर देने वाली हैं।

Share This Article
error: Content is protected !!