24 घंटे में की चोरी की मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

नई टिहरी, 10 अप्रैल 2021। जनपद टिहरी के थाना मुनिकीरेती पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में चोरी की बाइक समेत एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

थाना मुनिकीरेती पर नितिन कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी ऋषिकेश ने उसकी  *मोटरसाइकिल न0- UK-14-A-2241 को कैलाश गेट पार्किंग से चोरी होने के सम्बन्ध में 7 अप्रैल को रिपोर्ट लिखाई थी ।

पुलिस द्वारा चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान अभियुक्त शशांक वर्मा पुत्र श्री अशोक वर्मा निवासी सोसायटी एरिया, क्लेमेंटाउन, देहरादून, उम्र- 29 वर्ष को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप-निरीक्षक अमित कुमार थाना मुनिकीरेती, कानि0 अनिल कुमार थाना मुनिकीरेती और कानि0 रमेश कुमार थाना मुनिकीरेती शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!