भूमिधरों की पत्रावलियों में लगी आपत्तियों के निराकरण के लिए लगाया कैम्प

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नईटिहरी/कीर्तिनगर। 126 कि.मी. ऋषिकेश- कर्णप्रयाग नई ब्रॉड गेज रेल लाईन परियोजना निर्माण हेतु अधिग्रहित नाप भूमि के भूमिधरों को प्रतिकर की पत्रावलियों में आपत्तियों के निस्तारण एवं आर.आर. की धनराशि के वितरण हेतु आज तहसील कीर्तिनगर के अन्तर्गत कैंप लगाया गया।
इस आशय की जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर सोनिया पंत ने बताया कि जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा निर्देशन में 126 कि०मी० ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ब्रॉड गेज रेल लाईन परियोजना हेतु अर्जित तहसील कीर्तिनगर/देवप्रयाग के अन्तर्गत रेल मार्गाधिकार में अर्जित ग्रामों के भूमिधरों के प्रतिकर भुगतान पत्रावलियों को तैयार किये जाने तथा पत्रावलियों में कमियों का निस्तारण किये जाने हेतु 12 एवं 13 मई 2022 को भी तहसील कीर्तिनगर में कैंप लगाया जाएगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!