तपोवन के पास खाई में गिरे व्यक्ति को SDRF ने सुरक्षित निकाला

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। पुलिस चौकी तपोवन से करीब 300 मीटर आगे गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति खाई में गिर गया। सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुँची और रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

टीम ने बताया कि व्यक्ति लगभग 10 मीटर ऊँची खड़ी चट्टान पर फँसा हुआ था। तत्परता और कौशल का परिचय देते हुए टीम ने उसे सुरक्षित रोड तक पहुँचाया।बचाए गए व्यक्ति की पहचान राजीव रंजन पुत्र बैदनाथ, निवासी गुड़गांव (हरियाणा) के रूप में हुई है, जो सकुशल है।

रेस्क्यू टीम में एएसआई विजेंद्र कुड़ियल, एचसी रमेश उनियाल, कांस्टेबल रविंद्र नेगी, रमेश भट्ट, पंकज सिंह और पीएम अमित कुमार शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!