Ad image

यहां साहसी दुल्हन ने नशेड़ी दूल्हे की लौटाई बारात, हो रही सराहना

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

कोटद्वार। । यह खबर सुनने में जरूर अटपटी लग रही होगी मगर खबर पक्की है। पौड़ी जिले के झंडीचौड़ पूर्वी क्षेत्र में एक दुल्हन ने शराब के नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों ने दुल्हन को मनाने का काफी प्रयास किया, माफी मांगी लेकिन वह नहीं मानी और दुल्हन ने पूरी बरात को लौटा दिया। दुल्हन का कहना था कि जो युवक शादी में भी नशा करके आया हो, उसके साथ वह पूरा जीवन कैसे बिता पाएगी। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। दुल्हन की हिम्मत और निर्णय की लोग सराहना कर रहे हैं।

बता दें कि पौड़ी जिले के एक गांव से मंगलवार रात को बारात झंडीचौड़ पूर्वी गांव में आई थी। जैसे ही बरात घर के पास पंडाल में पहुंची और दूल्हा घोड़े से उतरा तो वह लड़खड़ा गया। पता चला कि वह नशे में है।

ग्रामीणों ने बताया कि बरात का जब स्वागत हो रहा था तो तब भी दूल्हा इतने नशे में था कि वह ठीक से खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। कुछ ही देर में यह बात दुल्हन के कानों तक पहुंच गई। पुष्टि के बाद दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के निर्णय से बारातियों में हड़कंप मच गया। दुल्हन पक्ष के लोग भी परेशान हो गए। उन्होंने इसे दूल्हे की गलती बताते हुए दुल्हन से उसे माफ करने की बात कही। बरातियों ने भी माफी मांगते हुए दुल्हन को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। दुल्हन पक्ष ने दूर से आई बरात को भोजन कराया और बैरंग लौटा दिया।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!